रंग-गुलाल लगाकर स्कूली बच्चों ने एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

होली पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और यह हम सभी की जिंदगी में नया उमंग भरता है.

फोटो- 05 कैप्सन – कार्यक्रम में मौजूद बच्चे सुपौल त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित आवासीय गुरुकुल स्कूल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन में स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा किया. विद्यालय के निदेशक राकेश चौधरी ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है और यह हम सभी की जिंदगी में नया उमंग भरता है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. वहीं स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज विकाश आनंद ने कहा कि होली हमारी नीरस जिंदगी में रस घोलने का काम करती है और यह समय खुशी का होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >