हिंदी दिवस सप्ताह पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को मिला प्रमाण पत्र

कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे

बलुआ बाजार. हिंदी दिवस सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को मध्य उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मीनिया के प्रांगण में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में व मेरा युवा भारत, सुपौल के सौजन्य से आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे. कक्षा 06 से 10 तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन में भाग लिया. प्रतियोगिता में कक्षा 10 की रिया कुमारी प्रथम, कक्षा 09 के आदित्य कुमार झा द्वितीय एवं कक्षा 10 की जागृति कुमारी तृतीय स्थान पर रही. शीर्ष तीन विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्रदान किया गया. साथ ही 10 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा भारत, सुपौल के स्वयंसेवक रंजीत कुमार झा ने बताया कि निबंध लेखन छात्रों को ज्ञान निर्माण, तर्क-वितर्क और भाषा कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करता है. वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीत कुमार झा ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है, जो हमें अनेकता में एकता का बोध कराती है. इस तरह के आयोजन से बच्चों का बौद्धिक और भाषाई विकास होता है. अंत में आयोजकों ने हिंदी को राष्ट्र की आत्मा बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन कुमार झा, शिक्षक अमृता कुमारी, दिनेश कुमार सिंह, जयशंकर कुमार, राजन झा, रोशन कुमार, रमन कुमार, बादल कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >