स्वीप कोषांग की हुई बैठक, 2025 बिहार विस चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान पर जोर

बैठक की अध्यक्षता सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सुपौल ने की

सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सारा अशरफ, उप विकास आयुक्त, सुपौल ने की. बैठक में स्वीप कोषांग के नोडल और सहायक नोडल अधिकारी, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 में महिला, पुरुष, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था. बैठक में सभी वर्गों के मतदाताओं को जागरूक कर 100 प्रतिशत मतदान में सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. स्वीप की गतिविधियों को प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा नो वोटर लिफ्ट बिहाइंड अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे. बैठक में यह भी बताया गया कि सुपौल विधान सभा का मतदान प्रतिशत अभी तक अपेक्षाकृत कम रहा है. विशेष रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उपाय करें. शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि जिले के सभी महाविद्यालयों में ईएलसी का गठन किया जाए. इसके अलावा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को स्थानीय लोकगीत, नाटक और क्षेत्रीय भाषा के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत से कम रहा है, उन बूथों की पहचान कर सघन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं. उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने बैठक में कहा कि लोकतंत्र में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है, और इसके लिए जिले के सभी मतदाता सक्रिय रूप से मतदान केंद्रों पर उपस्थित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >