संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने की

पिपरा. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को मां काली मीन फॉर्म पिपरा में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने की. बैठक में किसानों की समस्या, अनुदानित दर पर किसानों को उर्वरक की उपलब्धता, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना, बिहार राज्य फसल बीमा योजना के लाभ आदि पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मनोज पाठक, सुरेंद्र नारायण पाठक एवं प्रवीण कुमार झा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर दिया गया. पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि 06 अप्रैल से एक पखवाड़े तक भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. बैठक में जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने ऐसे 25 परिवार को पार्टी का सदस्य बनने के पार्टी के निर्देश से अवगत कराया. जो किसी पार्टी के अब तक सदस्य नहीं रहे हैं. भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत चर्चा की. इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के सुनील मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार पौद्दार, मनोज कुमार, प्रमोद खां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >