सफाई कर्मियों के साथ कथित मारपीट के विरोध में नप की आपात बैठक

बैठक में मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ‘राघव’ ने कहा कि सदर थाना पुलिस द्वारा सफाई कर्मियों के साथ की गई पिटाई बेहद निंदनीय है.

– जब तक दोषी थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों पर नहीं होगी कार्रवाई, तब तक नप के सभी प्रकार के कार्य का होगा बहिष्कार : मुख्य पार्षद सुपौल सदर थाना पुलिस द्वारा नगर परिषद के स्वच्छता कर्मियों के साथ कथित बर्बर व्यवहार के विरोध में सोमवार को नगर परिषद सभागार में मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ‘राघव’ की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी की मौजूदगी में सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए. बैठक में मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा ‘राघव’ ने कहा कि सदर थाना पुलिस द्वारा सफाई कर्मियों के साथ की गई पिटाई बेहद निंदनीय है. उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सदर थानाध्यक्ष का स्थानांतरण या दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक नगर परिषद के सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा. बैठक के बाद मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी तथा सभी वार्ड पार्षद समाहरणालय पहुंचे. जिलाधिकारी सावन कुमार को घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की. साथ ही मामले की सूचना मुख्यमंत्री, गृह मंत्री समेत वरीय अधिकारियों को भी देने की बात कही गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >