आठ किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी

वीरपुर. भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन ने सोमवार की रात आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 204/1 के पास से गांजे की तस्करी होने की आशंका है. इसके बाद एसएसबी की नाका पार्टी को तुरंत इलाके में रवाना किया गया. नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने देखा कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से छिपे मार्ग से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा है. संदिग्ध के पास आते ही जवानों ने उसे पकड़ लिया. जांच में उसके पास बोरे से आठ किलो गांजा बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रेम कुमार साह (उम्र 32 वर्ष), निवासी हनुमान चौक, जिला इनरवा, नेपाल के रूप में हुई है. प्राथमिक पूछताछ और कागजी कार्रवाई के बाद जब्त गांजा और आरोपी को वीरपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. इस ऑपरेशन में एसएसबी के मुख्य आरक्षी केशवन सहित अन्य जवानों की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >