जदयू की राजनीतिक सलाहकार समिति में शिक्षाविद रामचंद्र यादव शामिल, कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें संगठन के भीतर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है.

निर्मली जनता दल यूनाइटेड ने अपने संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए निर्मली वार्ड नंबर 06 निवासी वरिष्ठ नेता और शिक्षाविद रामचंद्र यादव को पार्टी की राजनीतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है. इस घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. इसके अलावा सुपौल से उमेश मंडल और प्रवीण कुमार सिंह को भी समिति में शामिल किया गया है, जिससे कोसी क्षेत्र में राजनीतिक ऊर्जा और मजबूती का संचार हुआ है. बताया जा रहा है कि रामचंद्र यादव की छवि एक कर्मठ, विचारशील और जनसरोकार से जुड़े नेता की रही है. शिक्षा के क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और समाज सेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें संगठन के भीतर एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है. जदयू के नेताओं ने श्री यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है. बधाई देने वालों में नंदकिशोर सिंह, देव नारायण साह उर्फ देबू साह, पवन कुमार कामत, प्रवीण मंडल, भोला मंडल, नथुनी मंडल, अमरदेव कामत, रामसेवक साह, मनोज सिंह, रंजीत नायक, जगरनाथ कामत, किशोरी साह, वार्ड पार्षद मनोज राम आदि शामिल हैं. मनोनयन के बाद श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में कोसी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के हर कोने में विकास की गंगा बह रही है, जिससे जनता का विश्वास पार्टी और सरकार दोनों में लगातार बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >