ई-रिक्शा व बाइक की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन लोग जख्मी

घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया

राघोपुर. थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर चार में राघोपुर-हुलास पथ पर नहर के समीप रविवार को एक ई-रिक्शा और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें ई-रिक्शा पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया. घटना को जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा राघोपुर से राधानगर की तरफ जा रही थी. जबकि बाइक चालक गद्दी की तरफ से राघोपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान नहर के समीप दोनों गाड़ियों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. बताया कि घटना के बाद बाइक चालक घटनास्थल से भाग निकला. जिसके बाद लोगों के सहयोग से रिक्शा सवार सभी घायलों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया. जहां घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के राधानगर वार्ड नंबर 03 निवासी मो समसुदीन की पत्नी 55 वर्षीया रौशन खातून, 19 वर्षीया पुत्री शबाना रिक्शा चालक की पहचान हुलास निवासी 55 वर्षीय तेज नारायण शर्मा के रूप में किया गया. बताया कि ई-रिक्शा चालक तेज नारायण शर्मा के बाएं पैर में काफी फ्रैक्चर होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >