आईएमआई के जिलाध्यक्ष बने डॉ शांति भूषण, सचिव डॉ ओपी अमन

बैठक में संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार को आईएमआई के सदस्यों द्वारा एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. जिसमें संगठन के विकास और आगामी योजनाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. बैठक में संगठन द्वारा चेनसिंहपट्टी में खरीदी गई भूमि पर बाउंड्री वॉल एवं भवन निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करने पर सहमति बनी. इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आगे की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया. वही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी समिति को अगले एक वर्ष तक यथावत रखा जाएगा, ताकि संगठन के चल रहे कार्यों में निरंतरता बनी रहे और योजनाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें. बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के अध्यक्ष डॉ शांति भूषण, सचिव डॉ ओपी अमन सहित सभी पदाधिकारियों को पुनः दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. संगठन के विकास के लिए कई नई योजनाओं और कार्यों पर चर्चा की गई. साथ ही, इनके सफल क्रियान्वयन हेतु सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए. बैठक में डॉ राजाराम गुप्ता, डॉ आलोक कुमार, डॉ विनय कुमार, डॉ सारिका, डॉ नीलेश, डॉ निशांत, डॉ ठाकुर प्रसाद, डॉ संजय कुमार मिश्रा, डॉ रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >