ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक व कर्मी बख्शे नहीं जायेंगे

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक नहीं जायेंगे

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक व कर्मी बख्शे नहीं जायेंगे : सीएस

प्रतिनिधि, निर्मली

सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर के द्वारा सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के निरीक्षण के क्रम में कई चिकित्सक एवं कर्मी अस्पताल से अनुपस्थित पाये गये. अस्पताल से अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मियों के विरुद्ध सिविल सर्जन ने कार्रवाई करने की बात कही. कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल अस्पताल में चल रहे गर्भवती महिलाओं की जांच के समय अस्पताल में सभी चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति होनी चाहिए थी. लेकिन जांच के क्रम में अस्पताल से कई चिकित्सक एवं कर्मी नदारद थे. ऐसे अनुपस्थित चिकित्सक एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछते हुए एक दिन का वेतन भी काटा जाएगा. सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में मरीज उपस्थित रहे या नहीं रहे, सभी चिकित्सा एवं कर्मी को उपस्थित रहना अनिवार्य है. कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा एवं कर्मी बख्शे नहीं जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >