दो बाइकों की टक्कर में डॉक्टर की मौके पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए

वीरपुर. एसएच 91 वीरपुर-बलुआ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 52 वर्षीय डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, नेपाल के सप्तरी जिले निवासी डॉ शशि कुमार यादव सिमराही में निजी क्लिनिक चलाते थे. शुक्रवार को वे अपने निजी कार्य से बाइक द्वारा बलुआ गए हुए थे. लौटने के दौरान बलुआ के गुलामी स्थित पुल के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल डॉ यादव को तत्काल वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ एस रहमान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस दूसरी बाइक से टक्कर हुई थी, वह घटनास्थल से फरार हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है, वहीं लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >