सुपौल में सेवा संकल्प-कायाकल्प अभियान की समीक्षा, पुराने संसाधनों की मरम्मत 30 नवंबर तक और नये निर्माण मार्च तक

जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चयनित योजनाओं की समीक्षा की गई. इस अभियान के तहत पुराने परिसंपत्तियों के उन्नयन की समय-सीमा 30 नवंबर 2026 और नए निर्माण की 31 मार्च 2027 तक निर्धारित की गई है.

समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चयनित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्रखंडवार और पंचायतवार चयनित योजनाओं की प्रगति तथा क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली गयी.

दो प्रमुख अवयवों पर होगा काम

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत मुख्य रूप से दो प्रमुख अवयवों पर काम किया जाना है. पहले अवयव में पहले से मौजूद परिसंपत्तियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत शामिल है. इस श्रेणी के सभी कार्यों को 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

दूसरे अवयव के तहत नयी आधारभूत संरचनाओं और परिसंपत्तियों का निर्माण कराया जाना है. इन कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

जरूरत और उपयोगिता देखकर ही चुनें योजना

डीएम ने सभी बीडीओ और प्रखंड स्तरीय टीम को निर्देश दिया कि योजनाओं के चयन से पहले प्रत्येक प्रस्ताव की सूक्ष्मता से समीक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि योजना चयन के दौरान उसकी आवश्यकता, उपयोगिता और प्राथमिकता का आकलन किया जाना चाहिए. इसके बाद ही योजना को चयनित किया जाए, ताकि अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा सके.

समय पर काम पूरा कराने का निर्देश

जिलाधिकारी ने चयनित योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय दिशा-निर्देश और निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा. उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

डीएम ने योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि कार्यों को केवल समय पर पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए.

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए सुपौल, डीपीओ वीबी जी राम जी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >