डीएम ने किया ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया

सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस का बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को वेयरहाउस की निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की शंका की गुंजाइश न रहे. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >