डीएम ने किया इवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया

सुपौल. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक माह इवीएम, वीवी पैट वेयरहाउस का वाह्य निरीक्षण व प्रत्येक तीन माह पर आंतरिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने सितंबर माह का आंतरिक निरीक्षण किया. आंतरिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, अग्नि शमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण के समय सुपौल जिले के अंतर्गत सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरूद्ध यादव भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत प्रणाली, अग्निशमन उपकरण तथा वेयरहाउस की समुचित कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >