बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को ले डीएम ने की बैठक

कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन पर जोर

– कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन पर जोर सुपौल. आगामी 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. जिले में इस परीक्षा के लिए 06 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. डीएम ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क और गंभीरता से दायित्व निभाने का निर्देश दिया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति सुबह 09:30 बजे से 11:00 बजे तक ही मिलेगी. इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और कलम के साथ प्रवेश की अनुमति होगी. डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों में ब्लूटूथ, वाईफाई, इलेक्ट्रोनिक पेन सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री के साथ प्रवेश सख्ती से वर्जित रहेगा. बैठक में अपर समाहर्त्ता सचिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार यादव, वरीय कोषागार पदाधिकारी राकेश कुमार पंकज समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >