सभी अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक, दिये निर्देश

बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा

सुपौल समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुई. उक्त बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, सीपीग्राम, जिला जनता दरबार एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, डीडीसी सुधीर कुमार, बन्दोवस्त पदाधिकारी विनय कुमार साह, सिविल सर्जन डॉ ललन ठाकुर एवं जिलास्तरीय सभी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी अवर निबंधक, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नगर पंचायत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >