पिपरा विस क्षेत्र को ले डीएम ने बैठक कर अधिकारियों से की चर्चा

बैठक में पदाधिकारियों से उनके-अपने मतदान केंद्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी

सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को टीसीपी भवन, पिपरा में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में 42 पिपरा विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में पदाधिकारियों से उनके-अपने मतदान केंद्रों से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बैठक में विभिन्न भेद टोले की स्थिति, विगत चुनावों में हुई हिंसक घटनाओं का आकलन, संवेदनशील और अति संवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों की पहचान, इन केंद्रों तक पहुंचने के लिए आवश्यक वाहनों की उपलब्धता पर विचार किया गया. जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण सुनिश्चित करें. ऐसे टोले जहां किसी व्यक्ति या समूह द्वारा विशेष समुदाय को मतदान करने से डराया या धमकाया जाता है, वहां संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध धारा 107 की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी किशनपुर व थाना प्रभारी पिपरा और किशनपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >