डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बॉर्डर का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

एसएसबी के उप कमांडेंट के साथ डीएम कौशल कुमार ने बैठक की

वीरपुर सीमावर्ती क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और लगातार सघन वाहन जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधि को रोकने को लेकर बुधवार की शाम डीएम कौशल कुमार और एसपी शैशव यादव ने सीमावर्ती क्षेत्र के एसएसबी भीमनगर बीओपी के समीप बॉर्डर सुरक्षा की जानकारी ली. बॉर्डर निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारी भीमनगर एसएसबी कैंप गये. एसएसबी के उप कमांडेंट के साथ डीएम कौशल कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में गश्ती, पेट्रोलिंग, नाका इत्यादि की जानकारी ली. जिसके बाद सभी पदाधिकारी निकल गए. जानकारी देते हुए एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था और सुरक्षा को लेकर एसएसबी के साथ बैठक की गई थी. बैठक में डीएम के द्वारा निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर एसएसबी पहली पंक्ति में वहीं पुलिस दूसरी पंक्ति में रहती है. बिल्कुल ही चुनाव की तरह बिहार पुलिस जिस प्रकार दूसरी पंक्ति में रहती है उसी प्रकार हमलोग भी दूसरी पंक्ति में सुरक्षा को लेकर तैयार हैं. जगह-जगह प्रतिदिन पुलिस के द्वारा सघन जांच जारी रहेगी. बैठक में डीएम के अलावे एसपी, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, एसएसबी के उप कमाडेंट जगदीश शर्मा, असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >