सुपौल. कोशी की विद्यमान चुनौतियां और हमारा दायित्व विषय पर कोशी नव निर्माण मंच का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 11 सितंबर 2025 को महावीर चौक स्थित पब्लिक लाइब्रेरी क्लब, सुपौल में आयोजित होगा. सम्मेलन में विधानसभा चुनावों में कोशी के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने, चुनाव बहिष्कार की सुगबुगाहट, व संगठन की चुनावी भूमिका पर गंभीर मंथन होगा. इसके साथ ही आगामी आंदोलन की रणनीति तय करने तथा संगठनात्मक मजबूती के लिए पुनर्गठन पर भी चर्चा की जाएगी. सम्मेलन में कोशी तटबंध के भीतर के लगभग 30 गांवों के प्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस अवसर पर गंगा मुक्ति आंदोलन के उदय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. मौके पर परिषदीय अध्यक्ष इंद्र नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष आलोक राय, उपाध्यक्ष मो अब्बास, राजेंद्र यादव, अरविंद मेहता, जिला सचिव राजेश मंडल, सह सचिव संजय कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र, राजो सदा, समिति सदस्य रामचंद्र यादव, हरिनंदन, अरुण, मो सदरूल, महेन्द्र यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
