संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला राजद की बैठक आयोजित

संगठन के चुनाव को लेकर आगामी 17 मई के बाद पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर चुनाव किया जाएगा

– 17 मई के बाद संगठन विस्तार व चुनाव की होगी तैयारी सुपौल किशनपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में सोमवार को संगठनात्मक विस्तार को लेकर जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष संतोष सरदार की अध्यक्षता हुई. बैठक में जिले के राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी विनीता भारती मुख्य रूप से मौजूद रही. बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी. संगठन चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में वक्ताओं ने संगठनात्मक चुनाव को लेकर अपनी अपनी राय रखी. बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. कहा गया कि संगठन के चुनाव को लेकर आगामी 17 मई के बाद पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर चुनाव किया जाएगा. वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के विस्तार और नई रणनीति को लेकर भी कई तरह की चर्चा की. बैठक में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रो विजय कुमार यादव, रामनाथ मंडल, भूप नारायण यादव, अनोज आर्य उर्फ लव यादव, चंद्रिका कुमारी, कारी यादव, बैद्यनाथ मेहता, महेंद्र साहू, विद्याभूषण कुमार, मदन पासवान, सोनी कुमारी, दिनेश यादव, छाया रानी, श्याम यादव, बसंत कुमार, प्रकाश यादव, प्रभाकर प्रसाद, नीतीश कुमार, बुच्चन यादव, सायरा खातून, संत राम, मो मुस्ताक, इरफान बिहारी, अनिल यादव, विजय यादव, जगदेव राम, सलीमा खातून, सत्यनारायण यादव, सुरेंद्र कुमार श्यामल, विनोद कुमार यादव, रामचंद्र सादा, पंकज साह, मौसम गोठिया, सीताराम मंडल, जयप्रकाश यादव, अनमोल कुमार, संतोष चौधरी, सत्यनारायण मंडल, संतोषानन्द, मोहन चौधरी, पप्पू कुमार यादव, मोहन यादव, देव नारायण मंडल, बाबुल कुमार, महादेव यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >