स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ

स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और स्वच्छता पर भाषण प्रस्तुत किया

सुपौल. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज 02 अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा 2025 (स्वच्छता पखवाड़ा) का जिला स्तरीय शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार और उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अनेक गतिविधियां आयोजित की गयी. इस मौके पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और वरीय पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर स्वच्छ एवं हरित उत्सव को बढ़ावा दिया. वहीं, प्रखंड स्तर पर आयोजित चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों की कृतियों की प्रदर्शनी का लोकार्पण जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया और प्रतिभागियों को बधाई दी. स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और स्वच्छता पर भाषण प्रस्तुत किया. जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा तैयार फिल्म प्रदर्शित की गई, जिससे प्रतिभागियों का क्षमतावर्धन हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छोत्सव लोगो का प्रमोशन किया. अपने संबोधन में जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि सुपौल जिला ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. 02 अक्टूबर तक गांव, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर विविध गतिविधियां आयोजित कर जिले को अव्वल बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने सभी को टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ ने अधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों और छात्रों को स्वच्छता शपथ दिलाई. जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया. साथ ही चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी विनय कुमार साह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी गयानंद यादव, निदेशक (लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन) आशुतोष कुमार, निदेशक, अनित कुमार, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारी, शिक्षा एवं मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, जीविका के परियोजना प्रबंधक, जिला समन्वयक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >