जिला जनता दरबार में 32 मामलों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं शामिल थे

सुपौल.

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना व कुल 32 आवेदनों पर सुनवाई की. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में विभिन्न विभागों से संबंधित जनसमस्याएं शामिल थे.

आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

जिलाधिकारी ने सभी मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जनता दरबार में आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखा, जिस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह जनता दरबार आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे लोगों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और अधिक सुलभ एवं पारदर्शी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >