हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव के समापन पर साधुओं के बीच कंबल का वितरण

वार्षिकोत्सव के दौरान पूजा–अर्चना, हवन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया

जदिया. मानगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव का समापन रविवार को धार्मिक व सामाजिक वातावरण में हुआ. समापन अवसर पर बिमला देवी की ओर से दर्जनों साधु–संतों के बीच कंबल का वितरण किया गया व उनसे आशीर्वाद लिया गया. कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा. इस अवसर पर बिमला देवी ने कहा कि साधु–संत समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं. उनकी सेवा से जीवन में सुख–समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मौके पर उनके समाजसेवी पुत्र अरुण मेहता एवं रूपेश मेहता के साथ नीलांबर मेहता, अजय, मंजन, प्रकाश मेहता, प्रकाश मेहता सहित अन्य श्रद्धालु व गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने साधु–संतों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. वार्षिकोत्सव के दौरान पूजा–अर्चना, हवन एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया. आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में ग्राम रक्षादल का भी सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >