10 दिवसीय पूजा आयोजन की तैयारी पर विचार विमर्श

मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई. वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया.

दुर्गा पूजा कमेटी की हुई बैठक, बिहार सरकार के विशेष सचिव मनोज कुमार राय भी बैठक में हुए शामिल छातापुर. मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार की देर शाम दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई. वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मी साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में कमेटी के अध्यक्ष गौरीशंकर भगत, सचिव नागेश्वर मंगरदैता व कमेटी सदस्यों के अलावे गणमान्य प्रबुद्धजन व युवा वर्ग शामिल हुए. मुख्य रूप से बिहार सरकार के विशेष सचिव स्थानीय निवासी मनोज कुमार राय भी बैठक में मौजूद थे. बैठक में सर्वप्रथम लेखा जोखा प्रस्तुत कर सभी को अवगत कराया गया. तत्पश्चात आगामी 10 दिवसीय पूजा आयोजन को भव्य बनाने तथा व्यापक तैयारी को लेकर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव लिये गये. वहीं आयोजन की तैयारी व रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए 19 सितंबर को एक और बैठक करने पर सहमती बनी. बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार दुर्गा मंदिर व पूजा पंडाल की आकर्षक सजावट की जायेगी. बजरंग चौक से लेकर डहरिया पुला तक पूरे मुख्यालय को पताका से सजाया जायेगा. रोड लाइट व साउंड मुख्य सड़क के अलावे पोस्टऑफिस चौक, बहरखेर टोल व धर्मशाला से सटे पश्चिम सड़क में लगेगा. दुर्गा मंदिर से लेकर बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर व डिहवारिणी स्थान तक आकर्षक ढंग से सजावट की जायेगी. आयोजन में अंतिम दिनों तक मैया जागरण का स्टेज कार्यक्रम मध्य विद्यालय छातापुर परिसर में करने का निर्णय लिया गया. प्रस्ताव के अनुसार, नवरात्र से पूर्व दुर्गामंदिर के सामने अवस्थित हाईमास्ट लाइट को किसी भी मद से चालू करने, मंदिर में लगे लाइट व सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त करवाने का निर्णय लिया गया. लाइट में खपत विद्युत के बिल विपत्र का भुगतान ग्राम पंचायत अथवा पूजा कमेटी के माध्यम से किया जायेगा. यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहारी सीजन के उपरांत दुर्गामंदिर परिसर में वर्षों से प्रस्तावित भव्य व आधुनिक शेड का निर्माण हर हाल में कराया जाना है. बैठक में विजय भगत, अशोक भगत, उपेंद्र भगत, ब्रह्मानंद ठाकुर, ललितेश्वर पांडेय, बिनोद भगत, राजकुमार भगत राजु, शशिभूषण पप्पु, सुरज चंद्र प्रकाश, सतीश साह, रविनंदन साह, संतोष साह, रामलखन पासवान, मनिलाल जैन, भोगानंद राजा, उपाध्यक्ष राहुल कुमार गुड्डू, पंकज भगत, संजीव सहनी, रामटहल भगत, सुबोध बहरखेर, अमित बहरखेर, अमोद यादव, रविकांत रवि, मंटू भगत, रंजन भगत, राममूर्ती मुखिया, संजय भगत, संजय कुमार पप्पु, सोनू बसेदार, पुष्पराज मोंटी, जयप्रकाश भगत, अंबेडकर सिंह, मंटू जैन, शशांक छोटू, गुंजन भगत, छोटू भगत, टिंकु प्रसाद, संतोष शर्मा, अभिषेक भगत भूवन ठाकुर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >