जर्जर हो गया है गम्हरिया उपशाखा नहर पर बना पुल

लगभग पांच हजार लोग हर दिन जर्जर पुल से करते हैं आवागमन, हादसे की रहती है आशंका

– सिमराही नगर पंचायत वार्ड 15 के वार्ड पार्षद ने क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण की उठाई मांग – लगभग पांच हजार लोग हर दिन जर्जर पुल से करते हैं आवागमन, हादसे की रहती है आशंका सुपौल. सिमराही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 की वार्ड पार्षद गीता देवी ने गम्हरिया उप शाखा नहर पर जर्जर एवं संकरी हो चुकी पुल की पुनर्निर्माण की मांग उच्चाधिकारियों से की है. इस संबंध में उन्होंने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री, बिहार सरकार के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सांसद, विधायक और डीएम को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है. वार्ड पार्षद ने आवेदन में कहा है कि वार्ड 15 स्थित गम्हरिया उपनहर शाखा पर बना पुल काफी संकरी एवं क्षतिग्रस्त हो गई है. इसके कारण लोगों को प्रतिदिन आवाजाही में परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि इस पुल से करीब पांच हजार की आबादी आवागमन करती है. पुल की जर्जर स्थिति के कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. बताया कि हाल के दिनों में दो बच्चियों की डूबकर मौत हो चुकी है जो इस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है. उन्होंने गम्हरिया उप शाखा नहर पर बने पुल की जल्द निर्माण कराने की मांग की है, जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति से बचा जा सके. स्थानीय लोगों ने भी वार्ड पार्षद की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >