अस्पताल में लगी डीजी खराब, 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित

पूरा अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया रहता है

राघोपुर. रेफरल अस्पताल राघोपुर परिसर में लगी डीजी से विद्युत आपूर्ति पिछले 36 घंटे से बाधित है. बावजूद आउटसोर्सिंग द्वारा 36 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक मरम्मति नहीं किया गया है. जिसके कारण बिजली नहीं रहने के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो जाता है. एक तरफ जहां ऑनलाइन पुर्जा काउंटर बाधित हो जाता है. वहीं विभिन्न प्रकार के जांच काउंटर भी इससे प्रभावित हो जाता है. साथ ही पूरा अस्पताल परिसर में अंधेरा छाया रहता है, जिसके कारण मरीजों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि गत बुधवार की रात्रि तेज आंधी तूफान के कारण अस्पताल परिसर में लगे डीजी में जोरदार धमाका हुआ था. जिसके बाद में डीजी लगातार खराब पड़ा है और डीजी से विद्युत आपूर्ति बाधित है. लेकिन आउटसोर्सिंग द्वारा कोई भी पहल नहीं किया गया है. इस संबंध में जब आउटसोर्सिंग के बबलू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खराब होने के बाद डीजी को एक बार ठीक किया गया था, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण फिर से डीजी मशीन उड़ गया है. पुनः उसके मरम्मत का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने बताया कि आउटसोर्सिंग एनजीओ को इस संबंध में सख्त हिदायत दी गई है कि जल्द से जल्द डीजी को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति बहाल करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >