सार्वजनिक पोखर का जी राम जी योजना से जीर्णोद्धार करने की मांग

शिव मंदिर परिसर में कोई न कोई शुभ कार्य और भजन कीर्तन व पूजा पाठ होता है

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा बनेश्वर शिव मंदिर भपटियाही परिसर में बने सार्वजनिक पोखर जीर्णोद्धार नहीं होने के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शिव मंदिर परिसर में कोई न कोई शुभ कार्य और भजन कीर्तन व पूजा पाठ होता है. खासकर शिव रात्रि के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने में कठिनाई होती है. जल भरने के लिए कोशी नदी सहित अन्य तालाब- पोखर या कुआं से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं. जबकि काफी संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचते हैं. लेकिन इस पोखर का जीर्णोद्धार नहीं होने से जल भरने में काफी परेशानी होती है. जीर्णोद्धार, रख रखाव नहीं होने से बड़े बड़े घास उग आए हैं. शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन यादव सहित स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से मनरेगा योजना से पोखर जीर्णोद्धार करवाने की मांग की है. ताकि श्रद्धालुओं को जल भरने में परेशानी नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >