हर प्रखंड में खुलेगा डिग्री कॉलेज : ग्रामीण युवाओं के लिए नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला : नीरज सिंह बबलू

स पहल से अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा

वीरपुर. बिहार की एनडीए सरकार द्वारा राज्य के 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की हालिया घोषणा को लेकर सियासी और शैक्षणिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री सह छातापुर भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने इस फैसले की खुलकर सराहना की. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का यह निर्णय विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ा और दूरदर्शी कदम है. इस पहल से अब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की बचत होगी. नीरज सिंह बबलू ने कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज खुलने से न सिर्फ शिक्षा तक पहुंच आसान होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का समग्र स्तर भी मजबूत होगा. उन्होंने इसे बिहार के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >