बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व पीएम की पुण्यतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने की

– उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प सुपौल. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने की. इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज नारायण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्व राजीव गांधी के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता. उन्होंने कहा कि समाज और देश के लिए अच्छे कार्य करने वाले व्यक्ति कभी मरते नहीं, बल्कि अपने कार्यों के कारण सदैव अमर रहते हैं. उन्होंने राजीव गांधी के योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देने तथा नवोदय विद्यालयों की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कार्य उनके नेतृत्व में हुए. जिसका लाभ आज भी देश को मिल रहा है. कार्यक्रम में सुभाष सिंह, अमित झा, प्रेम नाथ झा, अभय तिवारी, लक्ष्मण झा, सगीर आलम, मोहम्मद सैफ अली, मो अफरोज, मो तनवीर, मो बदरुद्दीन, सुरेंद्र पांडे, रघुवंश सिंह, ओमप्रकाश कामत, नरेश मिश्रा, सुरेश चौपाल, पंकज कुमार, संजीव सिंह, शत्रुघ्न चौधरी एवं लक्ष्मण झा उर्फ श्याम झा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >