दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सौहार्द का दिया संदेश

इफ्तार से पहले रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की

सुपौल. सदर प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के परसा वार्ड नंबर 02 में रविवार को पवित्र माह रमजान के शुभ अवसर पर युवा साथियों के द्वारा दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों के साथ-साथ सभी समुदाय के लोग उपस्थित होकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया. कार्यक्रम के संबंध में युवा साथी इरशाद हुसैन पप्पू, वसीम राजा और गुलरेज़ गुलाठी ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में हर वर्ष युवा साथियों के द्वारा इफ्तार का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि इफ्तार के इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव और अधिक मजबूत होता है. इफ्तार से पहले रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की. इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन राघवेंद्र झा, मो जमालुद्दीन, डॉ बीके यादव, परवेज नैयर, प्रमोद कुमार, हरिमोहन विश्वास, राहुल ठाकुर सहित विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोग व रोजेदार मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >