एनएच पर बना खतरनाक रेनकट, हादसे की आशंका

लोगों ने डीएम से एनएच के दोनों साइड बने गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच 27 के दोनों किनारे जगह-जगह रेनकट होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. इसके कारण हाइवे पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. नेशनल हाइवे पर जगह-जगह गड्ढा बन जाने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. लोगों ने बताया कि हाइवे किनारे बड़े-बड़े रेनकट हो गए हैं. ओवरटेक करने वाले वाहनों को बड़ी दुर्घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि हाइवे के नीचे से ही मिट्टी निकल गया है और बड़े गड्ढे बन गए हैं. इन गड्ढों में वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है. कहा कि एनएचएआई विभाग द्वारा सिर्फ गड्ढे को मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जाती है. इसके कारण कुछ दिनों के बाद फिर वही स्थिति हो जाती है. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि बरसात में हुए नेशनल हाइवे पर रेनकट के पास सिर्फ प्लास्टिक में बालू भरकर रख दिया गया है. जिससे वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता है और हादसे के शिकार हो जाते हैं. लोगों ने डीएम से एनएच के दोनों साइड बने गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >