वीरपुर. सीएस डॉ बाबू साहेब झा ने शनिवार को ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अस्पताल में मेरा दूसरा भ्रमण है. यहां के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार को जो निर्देश पूर्व में दिया गया था. उसका पूर्ण रूपेण अनुपालन किया गया है. यहां के जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की इनकी जिम्मेवारी दी गई है. आगे भी ये कार्य करते रहेंगे. यह अस्पताल जिले और क्षेत्र का मुख्य अस्पताल है. जानकारी अनुसार बीते शनिवार को सीएस और डीपीएम अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे. जहां उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पहलुओं की जांच की. इसी क्रम में वे अस्पताल परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी गए. जहां कुछ आवारा पशु भी देखे गए. जिसकी जानकारी उपाधीक्षक से ली गई. बताया गया कि चहारदीवारी की कमी होने से और दीवार की ऊंचाई कम होने से आवारा पशु दीवार लांघकर चले आते है. जहां सीएस ने कहा कि अस्पताल में चहारदीवारी की व्यवस्था जल्द करें. ताकि अस्पताल सुरक्षित रहे. निरीक्षण के दौरान डॉ पंकज कुमार, डॉ एस रहमान, प्रबंधक अविनाश कुमार, एसएमओ डॉ अर्जुन चौधरी, रवि कुमार, सुशील कुमार आदि लोग मौजूद रहे.
एक सप्ताह में दूसरी बार सीएस ने अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्देश के अनुरूप कार्य देख हुए संतुष्ट
उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पहलुओं की जांच की
