कुनौली. थाना क्षेत्र स्थित बाबा खुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा अनंत भगवान सहित कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी . इस दौरान पूरे मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा. इंडो-नेपाल क्षेत्र से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गहरी आस्था और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम के दूसरे दिन समिति एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर परिसर स्थित पोखर में प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया. इस अवसर पर भक्तों की लंबी कतारें लगीं और जगह-जगह भक्ति गीतों एवं जयकारों से वातावरण गूंज उठा. प्रतिमा विसर्जन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर परंपरा को आगे बढ़ाया और सामूहिक भक्ति का परिचय दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
