महा राजस्व अभियान के विशेष शिविर में उमड़ी रैयतों की भीड़

रैयतों ने कहा कि इस शिविर की समय सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन के मैदान में तीन दिनों से महा राजस्व अभियान के विशेष शिविर का आयोजन किया गया था. जिसका शुक्रवार को समापन हो गया. इस दौरान बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायत से हजारों की संख्या में रैयत इस शिविर में पहुंचे. जो अपने-अपने जमीन से जुड़े दस्तावेज के त्रुटियों को पंचायत में लगाए गए शिविर में समाधान नहीं कर पाए थे. अंचल प्रशासन की ओर से आयोजित विशेष शिविर में सभी 14 पंचायत के लिए अलग-अलग टेबल बनाए गए थे. जहां पीड़ित रैयतों ने अपने-अपने जमीन से जुड़े दस्तावेज को समर्पित किया. दस्तावेज में होने वाली सुधार को लेकर पूरे दिन चक्कर लगाते रहे. शिविर में आए परमानंदपुर, कोचागामा और संस्कृत निर्मली पंचायत के कई रैयतों ने बताया कि पहले जानकारी नहीं मिल सकी थी. जिस कारण पंचायत में लगाए गए शिविर में अपने दस्तावेज को जमा नहीं कर सका. लेकिन यहां प्रखंड कार्यालय में अत्यधिक भीड़ होने के कारण दस्तावेज समर्पित करना मुश्किल लग रहा है. रैयतों ने कहा कि इस शिविर की समय सीमा को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि जमीन से जुड़े त्रुटियों को निष्पादित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >