पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस की किल्लत के अफवाह पर प्रतिष्ठान पर जुट रही भीड़

शुक्रवार को वीरपुर और भीमनगर क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की खपत के चलते पंप बंद रहा

वीरपुर. ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव और हमलों की खबरों के बीच सीमावर्ती क्षेत्र में अफवाहों का बाजार पूरी तरह गर्म है. गुरुवार और शुक्रवार को भीमनगर व वीरपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी व पेट्रोल खत्म होने की अफवाह को लेकर सभी पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी रही. नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार को वीरपुर और भीमनगर क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल की खपत के चलते पंप बंद रहा. वहीं दूसरी ओर शनिवार को वीरपुर स्थित भारत गैस और एचपी गैस एजेंसी पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई. लोग अधिक से अधिक गैस उठाव करने के लिए उक्त दोनों ही गैस एजेंसी के गोदाम पर पूरे दिन भीड़ लगाए रहे. पूछने पर भारत गैस के प्रोपराइटर संजय भारती और श्याम यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है. आपूर्ति भी सामान्य ढंग से हो रही है. अफवाह का बाजार पूरी तरह से गर्म है. समझाने के बावजूद भी लोग समझने के लिए तैयार नहीं है. कहीं से किसी प्रकार की समस्याओं नहीं है. लोग गैस का अधिक उठाव चाहते है. वहीं एचपी गैस एजेंसी के बसंतपुर वितरक अनिल कुमार खेड़वार उर्फ़ मंटू ने बताया कि युद्ध को लेकर लोगों में आशंका है कि पेट्रोलियम पदार्थ की किल्लत होगी. इसलिए लोग अनावश्यक भीड़ लगा रहें हैं. भारत सरकार के पास पेट्रोलियम पदार्थ का काफी भंडार है. परिवहन को लेकर कभी कभार समस्या आती है. अभी शादी विवाह का मौसम है. लोगों को तुरंत गैस चाहिये. इसलिए अधिक भीड़ है. जबकि एसडीएम नीरज कुमार पहले ही लोगों कों बता चुके है कि अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >