लूट की बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

किशनपुर. किशनपुर पुलिस ने लूट की एक बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया. थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि 23 जुलाई को 11:30 बजे एन एच 27 पर महासेतु एवं कोसी ढाबा के बीच तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र के महाकाल कुमार झा से बाइक लूट लिया था. घटना के अनुसंधान के क्रम में घटना को सत्य पाया गया. तकनीकी सहायता एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 जुलाई को कांड के मुख्य अभियुक्त जय नंदन कुमार को मुरली पेट्रोल पंप के पास से एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उसके निशानदेही पर लूटी गई बाइक थारिया चौक के पास से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने कुल तीन लूट की बाइक व एक मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >