एनएच 57 पर पलटा कंटेनर, चालक जख्मी, आधे घंटे तक जाम रहा हाइवे

फोरलेन पर कंटेनर पलटने के बाद लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम रहा

निर्मली. थाना क्षेत्र स्थित हरियाही में पेट्रोल पंप के समीप कुरियर लदा कंटेनर सोमवार को अनियंत्रित होकर एनएच 57 सड़क पर पलट गया. इस घटना में कंटेनर चालक जख्मी हो गया. इधर फोरलेन पर कंटेनर पलटने के बाद लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम रहा. सूचना पर पहुंची निर्मली पुलिस की मदद से एनएचएआई की रेस्क्यू टीम द्वारा कंटेनर को फोरलेन से हटाकर पेट्रोल पंप के पास सुरक्षित रखवाया गया. जख्मी चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के कुदरकोट थाना क्षेत्र स्थित मानीकोठी निवासी अनमोल कुमार के रूप में हुई है. जख्मी चालक ने बताया कि कुरियर का सामान लदा हुआ कंटेनर सूरत से गुवाहाटी लेकर आ रहा था. इसी दौरान कंटेनर का बुश व अन्य सामान टूट गया. इससे अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए फोरलेन पर कंटेनर पलट गयी. इस घटना में चालक के सिर फट गए. हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया. जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >