घरेलू गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, हर दिन ऐजेंसी पर लग रही भीड़

उपभोक्ता के समस्या से अवगत हुए एमओ

– उपभोक्ता के समस्या से अवगत हुए एमओ छातापुर. प्रखंड क्षेत्र में होली के बाद से ही गैस सिलिंडर की मारामारी चल रही है. उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. बीते एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के काउंटर पर भारी भीड़ देखी जा रही है. बुधवार को भी भारत गैस व एचपी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी रही. घंटों तक कतार में खड़े उपभोक्ता एजेंसी कर्मी से घरेलू गैस सिलिंडर के लिए गिड़गिड़ाते नजर आ कर रहे थे. उत्पन्न हालात के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर एमओ ओमप्रकाश कुमार बुधवार को छातापुर गैस एजेंसी, मुस्कान एचपी गैस ग्रामीण वितरक डहरिया सहित कई एजेंसी पहुंचे. जहां एमओ ने एजेंसी एवं गैस गोदामों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी संचालक से सिलिंडर की आपूर्ति और वितरण से संबंधित जानकारी ली. साथ ही आपूर्ति की अंतिम तिथि तथा सिलेंडर के लिए प्रतिक्षारत उपभोक्ता की संख्या से अवगत हुए. एमओ ने आपूर्ति में बिलंब के कारणों को जाना और अगली आपूर्ति की तिथि की जानकारी भी ली. इधर गैस सिलिंडर के लिए परेशान कई उपभोक्ताओं ने बताया कि सिलिंडर के लिए तारीख पर तारीख मिल रही है. कतार में घंटों खड़े रहने के बावजूद बिना सिलिंडर के लौटना पड़ रहा है, जबकि घर की रसोई गैस सिलिंडर पर ही निर्भर है. यह स्थिति अब बड़ी मुसीबत बन चुकी है. खासकर बच्चों को दूध या आहार देने में मुश्किल हो रहा है. बताया कि बहुत से ऐसे उपभोक्ता हैं. जिन्होंने कंपनी के नंबर या फिर एजेंसी के नंबर पर पेमेंट कर सिलिंडर बुकिंग भी किया. पेमेंट और बुकिंग करने के बाद भी सिलिंडर के लिए अगले दो तीन दिन बाद की तारीख मिल रही है. एजेंसी काउंटर पर बैठे कर्मी सिलिंडर खत्म हो जाने तथा लोड आने के बाद सिलेंडर देने की बात कह रहे हैं. एमओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र स्थित कुल नौ वितरक एजेंसी है. जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी एजेंसियों का निरीक्षण किया जा रहा है. आपूर्ति और वितरण से संबंधित विस्तृत जांच प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेजा जायेगा. सिलेंडर की कालाबजारी नहीं हो इसपर भी नजर बनाये हुए हैं. कालाबजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं को सहज और सरल रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. हालांकि एमओ ने उत्पन्न स्थिति कब तक सामान्य होगी इस संदर्भ में अनभिज्ञता जाहिर की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >