लोगों के जीने के अधिकार को समाप्त करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार : विजू कृष्णन

यूजीसी द्वारा गठित समता समिति पर रोक लगाने पर कड़ा विरोध जताया गया.

– जन आक्रोश जत्था के साथ कोरियापट्टी पहुंचे कॉमरेड विजू कृष्णन जदिया केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में निकाले जा रहे जन आक्रोश जत्था के तहत सोमवार को कोरियापट्टी स्थित हॉस्पिटल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए पोलित ब्यूरो सदस्य सह किसान नेता कॉमरेड विजू कृष्णन ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिसके अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही फैसलों ने समाज के हर तबके की जिंदगी को बर्बादी की दहलीज तक पहुंचा दिया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से मजदूर, किसान, दलित, महिला और अल्पसंख्यक समेत समाज का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है तथा लोगों के जीने के अधिकार को भी समाप्त करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से पूरे देश में जन आक्रोश जत्था निकाला जा रहा है. उन्होंने बताया कि आंदोलन की मुख्य मांगों में मनरेगा को पुनः प्रभावी ढंग से लागू करना, चारों श्रम संहिताओं को वापस लेना, बीज विधेयक और बिजली विधेयक 2025 को वापस करना तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रद्द करना शामिल है. साथ ही यूजीसी द्वारा गठित समता समिति पर रोक लगाने पर कड़ा विरोध जताया गया. सभा शुरू होने से पहले सभी नेताओं ने कॉमरेड बलराम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता कॉमरेड विजू कृष्णन के अलावा केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार, जिला सचिव नीतू सिंह यादव, जिला सचिव राजेश कुमार, किसान नेता चंद्रभाष कुमार तथा पूर्व जिला सचिव भोला यादव सहित कई नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया. सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >