स्वच्छता कर्मियों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने दिया धरना

दस महीनों से स्वच्छता कर्मियों को उनका मासिक वेतन नहीं मिला है

सुपौल. कलेक्ट्रेट गेट के सामने युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत स्तर पर कार्यरत स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि स्वच्छता कर्मी बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि इन कर्मियों को न तो आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे ग्लब्स उपलब्ध कराए गए हैं और न ही वर्दी दी गई है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा बना रहता है. उन्होंने कहा कि पिछले दस महीनों से स्वच्छता कर्मियों को उनका मासिक वेतन नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. जबकि सरकार ने पहले 03 हजार और बाद में सितंबर 2025 से 05 हजार मासिक मानदेय देने की घोषणा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >