सीएचसी आदेशपाल के निधन पर शोकसभा

लिपिक दिनेश राम राउत ने बताया कि 59 वर्षीय आदेशपाल मो मुस्तुफा खान कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे

छातापुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छातापुर में आदेशपाल मो मुस्तुफा खान के असामयिक निधन के बाद शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. सीएचसी छातापुर में आयोजित शोकसभा में चिकित्सक डा शशि शंकर सहित कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतक के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की. लिपिक दिनेश राम राउत ने बताया कि 59 वर्षीय आदेशपाल मो मुस्तुफा खान कुछ महीनों से अस्वस्थ्थ चल रहे थे. बीते गुरुवार की रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनका असामयिक निधन हो गया. वे मिलनसार स्वभाव के थे और सहज रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे. वे अपने पीछे पत्नी मुन्नी खातून के अलावे सात पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं. शोकसभा में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि शंकर, लिपिक दिग्विजय पाठक, दिनेश राम राउत, विनोद कुमार, सुरोजित कुमार, सरोज कुमार, अशोक राय, जनार्दन सरदार, नीत्या झा, रवींद्र कुमार, रवि मिश्रा, एएनएम सरीता कुमारी, प्रमिला कुमारी, रीतू कुमारी, आरती कुमारी के अलावे चिकित्सा कर्मी व सीएचसी कर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >