अधिवक्ताओं के निधन पर शोकसभा

उनके निधन से विधि जगत को अपूरणीय क्षति हुई है

सुपौल. जिला विधिज्ञ संघ सुपौल के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के निधन से विधिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद सिंह का बीते दिनों निधन हो गया. वहीं अधिवक्ता विजय कुमार मिश्र का भी 17 अप्रैल को निधन हो गया. दोनों अधिवक्ताओं के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला विधिज्ञ संघ सुपौल द्वारा शनिवार को कचहरी स्थित हॉल में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि दोनों दिवंगत अधिवक्ता अपने क्षेत्र में सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और न्याय के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से विधि जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. संवेदना व्यक्त करने वालों में विधिज्ञ संघ के सचिव दीप नारायण भारती, धीरेंद्र कुमार सिन्हा, सोनी कुमारी, सुमित कुमार, ललित नारायण झा, सुरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, मो दानिश, योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >