नल जल योजना की सीओ ने की जांच, लाभ से वंचित लोगों को जल्द मिलेगा कनेक्सन

पानी टंकी के ऑपरेटर को समय से लोगों को नल का जल देने का निर्देश दिया गया

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत में शुक्रवार को सीओ धीरज कुमार ने नल जल योजना की जांच की. सीओ ने बताया कि चांदपीपर पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11 और 12 में नल जल योजना की जांच की गयी. शेष वार्ड में भी नल जल योजना की जांच की जाएगा. जांच के क्रम में सीओ ने लाभुकों के घर पहुंच कर उनके नल से पानी चला कर पानी की जांच किया और नल जल योजना के लाभुकों से पानी के गुणवत्ता के बारे में पूछताछ किया गया. साथ ही नल जल योजना के लाभ से वंचित लोगों को नया कनेक्शन देने के लिए संवेदक को आवश्यक निर्देश दिया गया. उन्होंने बताया कि पानी टंकी के ऑपरेटर को समय से लोगों को नल का जल देने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर सुपर वाइजर रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >