बसंतपुर प्रखंड के चार जगहों पर सीएम महिला संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

इन जगहों पर 45 मिनट के वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया

वीरपुर. मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार और रविवार को बसंतपुर प्रखंड के तीन अलग-अलग पंचायतों में किया गया. जहां जीविका से जुड़े व गांव की महिलाओं ने सीएम के महिला संवाद कार्यक्रम को सुना और महिलाओं के उत्थान व महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी ली. बसंतपुर जीविका के सीसी अविनाश कुमार वर्मा ने बताया कि 13 जून तक चलने वाले मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम बसंतपुर प्रखंड के तीन पंचायतों में किया गया. जिसमें बनेलीपट्टी में दो स्थल और भगवानपुर व भीमनगर पंचायत में एक जगह पर यह कार्यक्रम हुआ. इन जगहों पर 45 मिनट के वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया. कार्यक्रम में महिला उत्थान की विभिन्न योजनाएं जैसे सतत जीविकोपार्जन योजना, नशा मुक्ति अभियान, बालिका साइकिल योजना, बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय योजना इत्यादि की जानकारी दी गयी. पंचायतों में कार्यक्रम के संचालन के लिए जीविका के सीसी रवि रंजन, राजकुमारी, पवन कुमार झा आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >