स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत चलाया गया सफाई अभियान

संपूर्ण आयोजन तक साफ सफाई अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा

छातापुर. दुर्गापूजा को लेकर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मुख्यालय बाजार में सोमवार से साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई. स्वच्छता पर्यवेक्षक तमीजउद्दीन के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मी मंगलवार की सुबह भी झाड़ू फावड़ा के साथ सड़क पर उतरे और दुर्गा मंदिर परिसर से लेकर बस पड़ाव तक सड़क किनारे साफ सफाई की. इस दौरान जगह जगह जमा कचरे का निस्तारण भी किया गया. पर्यवेक्षक ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत यह साफ सफाई विजयादशमी तक लगातार चलेगा. संपूर्ण आयोजन तक साफ सफाई अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा. बताया कि यह अभियान बीडीओ एवं स्वच्छता समन्वयक के निर्देश पर चलाया जा रहा है. सफाई अभियान में मो शमशेर, सलीना खातून, मुन्नी खातून, जयकुमार राम, सुनील राम, हेमंती देवी, भुवनेश्वर मुखिया, धुव कुमार मुखिया, विजय मुखिया, बिनोद पासवान, मुकेश कुमार, मो एजूल आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >