तिलाबे नदी में बालक लापता, तलाश जारी

ग्रामीण कर रहे लापता बालक की नदी में खोजबीन

– शुक्रवार को नहाने के दौरान नदी में लापता हो गया बालक – ग्रामीण कर रहे लापता बालक की नदी में खोजबीन कटैया-निर्मली. रामनगर पंचायत के वार्ड 17 में शुक्रवार को तिलाबे नदी में नहाने के दौरान एक बालक लापता हो गया. ग्रामीणों ने नदी में बालक की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. बताया जाता है कि रामनगर वार्ड 17 निवासी अनिल मंडल का पुत्र बालकृष्ण कुमार (10) शुक्रवार को नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वह स्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने नदी में बालक की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका. ग्रामीणों ने बताया कि नदी में बालक के डूबने की जानकारी सीओ को दी गई लेकिन उनके द्वारा इस नहीं ध्यान दिया गया. इसके कारण बालक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी, लेकिन उन्होंने कहा कि हम लोग पांच बजे के बाद रेस्क्यू करने नहीं जाते हैं. उधर, सीओ उमा कुमारी से इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मोबाइल पर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >