पांच अग्निपीड़ितों महिलाओं के बीच 12-12 हजार रुपये का चेक वितरण

मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, वरिष्ठ नेता शालिग्राम पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे

छातापुर. प्रखंड के डहरिया पंचायत वार्ड संख्या दो में अगलगी की घटना के बाद अग्निपीड़ितों के बीच मंगलवार को चेक राशि प्रदान की गई. सीओ राकेश कुमार एवं अन्य द्वारा पांच पीड़ित परिवार की महिलाओं के बीच तत्काल सहायता राशि 12- 12 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, वरिष्ठ नेता शालिग्राम पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे. सीओ ने बताया कि बीते एक सितंबर को हुई अगलगी में पांच परिवार के घर व संपत्ति जल गये थे. अग्निपीड़ितों परिवारों की महिलाएं ललिता देवी पति दिलीप शर्मा, रेणु देवी पति श्रवण शर्मा, संगीता कुमारी पति पवन शर्मा, रूबी कुमारी पति राजेश शर्मा व विपती देवी पति महेंद्र शर्मा को तत्काल सहायता का चेक प्रदान किया गया है. प्रावधान के तहत यह राशि अनाज, वस्त्र, बर्तन इत्यादि के लिए दिये गए हैं. बताया कि अन्य योजना के लाभ के लिए यदि अग्निपीड़ितों आवेदन देते हैं तो उसपर भी अग्रेतर कार्यवाही की जा सकती है. मौके पर अंचल नाजिर विनोद कुमार, त्रिलोक झा, सोनू झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >