चांदनी पासवान बनी अभदुक परिषद की प्रमंडलीय अध्यक्ष

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 04 निवासी जदयू नेत्री चांदनी पासवान को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद का कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 04 निवासी जदयू नेत्री चांदनी पासवान को अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद का कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. मनोनयन पत्र श्रीमती पासवान को पटना में आयोजित दुसाध चेतना महासम्मेलन में प्रदान किया गया. पत्र में बताया गया है कि आपकी निष्ठा, लगन, कर्मठता एवं आपकी सहमति के आधार पर आपको अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के कोसी प्रमंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है. अपेक्षा की गयी है कि कोसी प्रमंडल का पूर्ण कार्यकारिणी का गठन अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद बिहार प्रदेश अध्यक्ष को भेजेंगे. मनोनयन पत्र उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ईं हेमंत कुमार द्वारा प्रदान किया गया. मनोनयन को लेकर चांदनी पासवान ने बताया कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गयी है, इसका वह हर संभव निर्वहन करेगी. मनोनयन के लिये उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है. वहीं उनके मनोनयन पर गोविंद पासवान, नत्थु पासवान, भोला पासवान, राजाराम पासवान, चंदन पासवान, मिथिलेश पासवान, कमलेश पासवान, अशोक पासवान सहित परिषद से जुड़े लोगों ने चांदनी को बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >