लोक आस्था का महापर्व चैती छठ संपन्न

छठ घाट पर ही प्रसाद का भी वितरण किया गया

वीरपुर. नगर क्षेत्र समेत बसंतपुर प्रखंड में उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ संपन्न हो गया. नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा नगर क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर छठ घाट का निर्माण भी किया गया था. हालांकि इसके अलाव नगर क्षेत्र में ही अन्य जगहों पर भी आस्था का पर्व छठ मनाया गया. कोसी बराज के घाट पर भी इस साल छठ पर्व को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई. बुधवार की सुबह अर्घ्य के साथ ही छठ व्रतियों ने 36 घंटे के अखंड निर्जला व्रत को तोड़कर पारन किया. दौरान छठ घाट पर ही प्रसाद का भी वितरण किया गया. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि चैती छठ के मुख्य दो घाट के अलावे वार्ड संख्या 02, 10, 11 और हहिया धार में भी कुछ कुछ लोगों ने छठ मनाया है. शांतिपूर्ण माहौल में छठ पर्व का समापन कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >