स्थानांतरित मुंशी को समारोह पूर्वक दी गयी विदाई

स्थानांतरित मुंशी रोशन कुमार को पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों ने माला व उपहार देकर सम्मानित किया गया

सरायगढ़. भपटियाही थाना में कार्यरत थाना लेखक (मुंशी) रोशन कुमार का स्थानांतरण बक्सर जिले हो जाने को लेकर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष आकाश आनंद ने की. स्थानांतरित मुंशी रोशन कुमार को पुलिस पदाधिकारी व चौकीदारों ने माला व उपहार देकर सम्मानित किया गया. वे करीब तीन वर्षों से भपटियाही थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत थे. विदाई समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई आकाश आनंद ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एवं पोस्टिंग लगा रहता है. मुंशी रोशन कुमार एक अच्छे और अपने कार्य के प्रति समय के साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य किए. इस मौके पर एएसआई जय प्रकाश सिंह, मनु कुमार, सुरेश गोस्वामी, प्रकाश कुमार, देव नारायण सिंह, ओम नारायण, शिव नारायण पासवान, नोसाद आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >